Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बालोतरा में आपसी लेन देन को लेकर दो गुटों में तलवारबाजी दो घायल

बालोतरा में आपसी लेन देन को लेकर दो गुटों में तलवारबाजी दो घायल बाड़मेर/बालोतरा। शहर के समदड़ी रोड़ पर गुरुवार शाम पैसों की लेन देन को लेकर ...

बालोतरा में आपसी लेन देन को लेकर दो गुटों में तलवारबाजी दो घायल




बाड़मेर/बालोतरा। शहर के समदड़ी रोड़ पर गुरुवार शाम पैसों की लेन देन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर तलवार से वार किया। इससे दो लोग चोटिल हुए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नाहटा चिकित्सालय में भर्ती करवाया। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।



जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम समदड़ी रोड़ पुलिया के पास पैसों की लेन देन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से मौजूद लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की और तलवार से वार किए। हमले में अरविंद सिंह राजपुरोहित तथा सुरेश सिंह राजपुरोहित के सिर व हाथों पर चोटें आई। व्यस्त मार्ग पर मारपीट की घटना पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की अधिक भीड़ देख हमलावर मौके से भाग छूटे।

मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय नाहटा चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं मारपीट की इस घटना में उपयोग में ली गई तलवारों को जब्त कर लिया। पुलिस हमलावरों की खोजबीन में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं