समदड़ी के फूलण में फूटा भाजपा का जन आक्रोश, कॉंग्रेस पर मारे तीखे तीर, फेंक रही जुमलें, बदलाव की जरूरत @राजेश भाटी बाड़मेर/समदड़ी। सत्तासीन ...
समदड़ी के फूलण में फूटा भाजपा का जन आक्रोश, कॉंग्रेस पर मारे तीखे तीर, फेंक रही जुमलें, बदलाव की जरूरत
@राजेश भाटी
बाड़मेर/समदड़ी। सत्तासीन सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली जा रही हैं। इस रैली में कॉंग्रेस की सरकार के खिलाफ जमकर तंज कसे जा रहे हैं। यह जन आक्रोश रैली गांव गांव जाकर वर्तमान सरकार की वास्तविक स्थिति बता रही हैं। उल्लेखनीय हैं कि सोमवार को जन आक्रोश रैली करमावास से रवाना होकर सावरडा होते हुए फुल ग्राम पंचायत पहुंची। जहां पर स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में रैली ने पड़ाव डाला, जहां इस रैली में शामिल रथ यात्रा का ढोल थाली के साथ और राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। माहौल इतना बेहद था कि वो बदलाव की और अग्रसर हैं।
हिन्दू रीतिरिवाज से रैली का किया स्वागत
फूलण गांव में पंहुचने पर ग्रामीणों द्वारा तिलक और मौली बांधकर विधायक हमीरसिह भायल तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापत का स्वागत किया। जहां किसान चौपाल का भी आयोजन किया गया।
कॉंग्रेस किसानों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार
जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापत ने बताया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार हमारे किसान भाइयों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है तथा समय पर बिजली नहीं मिलना समय पर ऋण माफ नहीं होना झूठे वादे जो सरकार ने किए थे वह पूरे नहीं करना समय पर फसलों का क्लेम नहीं मिलना यह सरकार की निकामी हैं।
बेरोजगारों को गुमराह किया जा रहा हैं
विधायक हमीरसिंह भायल ने मौजूदा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाया तथा मोदी राज हो रहे चौमुखी विकास को जनता के सामने रखा साथ ही कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर बहलाया जा रहा हैं, कई भर्तियां अटकी पड़ी हैं, परीक्षा भी हुई, परिणाम भी जारी किए, मगर नियुक्तियां अभी भी अटकी पड़ी हैं।
भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार की कमियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में विफल रही हैं। उन्होंने नए संकल्प के साथ भाजपा की सरकार बनने का आह्वान किया।
यह रहे मौजूद
पंचायत समिति सदस्य ममता विश्नोई, यात्रा संयोजक वीरसिंह सैला, सहसंयोजक मितेश यदि, प्रधान शैतान सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह कोटडी, पदमाराम, नैनाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष पारसमल प्रजापत, चेल सिह, संतोष गर्ग, मुकेश जीनगर, आमसिह, मोहनलाल, लादूराम, बदाराम, भगाराम, मोडाराम, खिमाराम, जबरसिंह, हरिसिंह, देवाराम, भागीरथ, पेमाराम गोदारा, घेवरराम, पेमाराम, केवल गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकता मोजूद रहे। मंच संचालन किसान मोर्चा महामंत्री विजय सिंह राव ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं