जन आक्रोश यात्रा का आठवा दिन, गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित बाड़मेर/बायतु। जन आक्रोश यात्रा आज आठवें दिन बायतु विधानसभा क्षेत्र के बायतु म...
जन आक्रोश यात्रा का आठवा दिन, गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित
बाड़मेर/बायतु। जन आक्रोश यात्रा आज आठवें दिन बायतु विधानसभा क्षेत्र के बायतु मंडल में रही। जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक बालाराम मूंढ के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा आज बायतु विधानसभा के अकदड़ा गांव में मां नागणेशी माता के दर्शन कर गाँव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान बायतु विधानसभा में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए भाजपा जन आक्रोश यात्रा जिला संयोजक बाला राम मूंढ ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। मूंढ ने कहा की आज पूरा प्रदेश कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है। कांग्रेस सरकार में घटिया गेहूं वितरण, जल आपूर्ति समस्या, गरीब परिवार को किसी भी तरह का लाभ नहीं मिला। किसानों से कर्ज माफी के झुठे वादे, बेरोजगारों को हर महीने 35 सौ का बोला वह भी नहीं दिए। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस जन आक्रोश यात्रा में सम्मिलित होकर कांग्रेस सरकार के इस कुशासन से मुक्ति पाने के यज्ञ में अपनी आहुति दें। इस दौरान गांव - गांव से जनसमस्याओं का संकलन भी किया गया।
यहां हुई नुक्कड़ सभाएं
भाजपा बायतु विधानसभा मीडिया प्रमुख चिमनाराम धतरवाल ने बताया की जन आक्रोश यात्रा बायतु विधानसभा के अकदड़ा नुक्कड़ सभा, माधासर नुक्कड़ सभा, नया सोमेसरा किसान चौपाल, नोसर नुक्कड़ सभा, सणपा नुक्कड़ सभा व एसटी चौपाल, खरंटिया नुक्कड़ सभा और बोड़वा नुक्कड़ सभा आयोजित हुई।
इस दौरान जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक नखतसिंह महेचा, मंडल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ, गिड़ा मण्डल अध्यक्ष चुतराराम, सरपंच प्रतिनिधि देवाराम चिड़िया, सिगरती देवी चौधरी, जोगेंद्र प्रजापत, प्रचार प्रमुख चनणाराम चौधरी, गजेंद्र सिंह, तिलोकाराम, हीराराम चौधरी, सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं