Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा के साथ बरसे रंग: BSF जवानों ने जमकर किया डांस, उड़ाया गुलाल

भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा के साथ बरसे रंग: BSF जवानों ने जमकर किया डांस, उड़ाया गुलाल जैसलमेर। जिले से लगती भारत- पाकिस्तान सीमा प...

भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा के साथ बरसे रंग: BSF जवानों ने जमकर किया डांस, उड़ाया गुलाल

जैसलमेर। जिले से लगती भारत- पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने मंगलवार को होली खेली। जवानों ने जमकर डांस किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इस मौके पर जवानों ने कहा कि जब पूरा देश नींद ले रहा होता है, तब हम जागते हैं। सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं।

वे कहते हैं कि अपने परिवार से सैकड़ों किमी दूर कोई जवान होली के मौके पर अपने को अकेला न समझे, इसलिए हमारी यूनिट ही हमारा परिवार है और सब मिलकर इस त्योहार को मना रहे हैं।

कई रंगों से सरोबार हुई सरहद

जैसलमेर में भारत-पाक सीमा होली के कई रंगों से सरोबार नजर आ रही है। BSF के जवान इस त्योहार को जोरदार ढंग से मनाते हुए नजर आ रहे हैं। डीजे की धुनों पर न केवल खूब डांस कर रहे हैं ब्लकि अपने साथी जवान के साथ जमकर आनंद उठा रहे हैं।

अधिकारियों ने भी अपने जवानों के साथ जमकर मस्ती की

भारत माता की जय के नारों के साथ होली
अधिकारियों ने जवानों को अपने हाथों से न केवल रंग लगाया बल्कि उन्हें मिठाइयां भी खिलाईं। जवानों ने अधिकारियों को कंधों पर उठाकर भारत माता की जय-जयकार कर पाकिस्तान को संदेश दिया कि हम मस्ती में भले ही हैं, मगर 24 घंटे चौकस हैं।

जवानों का कहना है कि जब पूरा देश नींद ले रहा होता है, तब हम जागते हैं। सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। जवानों का कहना है की होली का खूबसूरत रंगों का त्योहार है। BSF एक मिनी भारत है और हम सब धर्मों के जवानों व अधिकारियों के साथ होली मना रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं